Posts

नोएडा मे डूब क्षेत्रों मे भूमाफ़िया कर रहे कब्ज़ा, आम जनता रहे सावधान - कहीं अगला नम्बर उसका तो नही.

सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  नोएडा मे बिल्डरो द्वारा गैर कानूनी तरीके से सरकारी जमीनो  और डूब क्षेत्र के खेतों पर कब्ज़ा करके आस पास के लोगो को गुमराह करके घर बनाने का लालच देकर लाखों रुपये का वारा न्यारा किया जा रहा है जब कि वहाँ पर नोएडा प्राधिकरण का जमीन पर खरीद फ़रोख्त और निर्माण का प्रतिबन्धित बोर्ड लगा हुआ है उसके बाबजूद भूमाफ़ियाओ द्वारा यहाँ खरीद  फ़रोख्त और निर्माण कार्य जोरो से जारी है.  यह मामला नोएडा के डूब क्षेत्र के सेक्टर 144 के लखनावली गाँव के जमीन का है जहाँ खेती की उपजाऊ जमीन है और उसे सरकार द्वारा डूब क्षेत्र घोषित किया गया है नोएडा प्राधिकरण का चेतावनी बोर्ड भी लगा हुआ है फ़िर भी सरकारी प्रशासन के अधिकारियों के निरीक्षण मे लापरवाही, अनदेखी या भूमाफ़ियाओ से मिलीभगत होने के कारण कोई कार्यवाही न करना और पूरी पूरी खेती के जमीन काटकर कालोनी बसाने का काम धडल्ले से चल रहा है.  आम जनता को आगाह किया जाता है कि नोएडा की किसी भी डूब क्षेत्रों की जमीन एवं बिना अथारिटी के मान्यता प्रमाण पत्र देखे कहीं भी जमीन न ख़रीदे नही तो आप का मेहनत का पैसा बेइमानी, लूट्मारी कर रहे भूमफ़ियाओ, प्रोपर्ट...

स्व0 अरूण जेटली के 68वें जन्मदिवस पर बेघर गरीबों को मुफ्त कंबल व मास्क वितरित: डाॅ0 विजय जौली

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : पूर्व दिल्ली भाजपा विधायक व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप डाॅ0 विजय जौली ने भारत के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरूण जेटली के 68वें जन्मदिवस पर एक परोपकारी कार्यक्रम आयोजित किया। विश्व पंजाबी संगठन अध्यक्ष पदमश्री विक्रमजीत सिंह साहनी इस कार्यक्रम के सह-आयोजक रहे। कड़ाके की सर्दी व कोरोना महामारी में दिल्ली के बेघर गरीबों व जरूरतमंदों को मुफ्त ऊॅनी कंबल व फेस मास्क बाॅटे गये। यह कार्यक्रम प्रचाीन शिव नवग्रह मंदिर, हनुमान मंदिर के समीप, कनाॅट प्लेस, नई दिल्ली में सदगी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की देख-रेख मंदिर के महंत राजा कौशिक व पुजारियों की अगुवाई में हुई।  इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उनके संग विशिष्ट अतिथियों में पश्चिम दिल्ली सांसद श्री प्रवेश वर्मा, आचार्य डाॅ. लोकेश मुनी जी, दिवंगत नेता के निजी सचिव रहे सत पाल भाटिया, तथा भारत की पूर्व अतिरिक्त महाअधिवक्ता श्रीमती पिंकी आनंद ने भाग लिया। दिवंगत जेटली के शुभचिंतकों, प्रशंसकों व भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।   बड़ी संख्या में उपस्थित गरीब, जरूरतमंद व दि...

अणुव्रत क्रिएटिविटी कोन्टेस्ट के लिए फाईनल कॉल

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : अणुव्रत विश्व भारती द्वारा वर्तमान पीढी में सकारात्मकता के साथ नैतिकमुल्यों के समावेश हेतु अणुव्रत क्रिएटिविटी कोन्टेस्ट 2020 एक महत्वपूर्ण आयोजन है।अणुव्रत समिति दिल्ली के अध्यक्ष डॉ.पीसी जैन ने कहा कि इसके अंतर्गत " 'वर्तमान वैश्विक संकट-प्रभाव, समाधान और अवसर " विषय पर अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन नैतिकता व जागरूकता वर्धक है। वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री शान्तिलाल पटावरी ने कहा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि 30-12-20 तक दिल्ली में विशेष प्रयास जारी है।मन्त्री डॉ.कुसुम लुनिया ने बताया कि दिल्ली के प्राईवेट स्कुल एसोसियेशन के 4000 स्कुलों मे, वर्डसएप ग्रुपों के माध्यम से तथा अन्य स्कुलों को भी “ACC के लिंक “के फाईनल कॉल -मेसेज भेजे जा रहे हैं । अणुव्रत समिति दिल्ली के संगठन मन्त्री व इस प्रतियोगिता के दिल्ली के संयोजक श्रीधनपत नाहटा  व सक्रिय कार्य समिति सदस्य एडवोकेट रविशर्मा ने जमीन पर उतर कर सम्पर्क साधने के ठोस काम किये है।जब इन्होने अणुव्रत समिति के परामर्शक व प्राईवेट स्कुल एसोसियेशन के अध्यक्ष आर.सी.जैन को पेम्पलेट  भेट...

अमेरिकन राष्ट्रपति Donald Trump ने नरेन्द्र मोदी को Legion Of Merit से किया सम्मानित।

Image
सुनील मिश्रा :  अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में अपने नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका राष्ट्रपति Donald Trump ने Legion Of Merit से किया सम्मानित। पीएम मोदी की ओर से अमेरिका में भारत के राजदूत Sandhu Taranjit ने ग्रहण किया पुरस्कार।

आल मिडिया कांउसिल द्वारा किया गया साहित्यकार डॉ.कुसुम लुनिया का सम्मान

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : दिल्ली मे आल मिडिया काउंसिल द्वारा कांस्टिट्यूशन क्लब में पांचवा राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।जिसमे मुख्य अतिथि माननीय श्री रामनिवासजी गोयल स्पीकर दिल्ली विधानसभा, अतिविशिष्ट अतिथी सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री नरेश चंद्र बंसल जी, विशिष्ट अतिथि श्री रामचन्द्र जांगडा सांसद राज्यसभा ,श्री सुशील गुप्ता सांसद राज्यसभा,श्रीमती गीता शाक्य सांसद राज्यसभा  के साथ साथ अनेक विशिष्ट हस्तियां उपस्तिथ थी।मंचासीन महानुभावों का सम्मान संस्था के अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा तथा महासचिव श्री मनोज जोशी ने किया। डॉ.कुसुम लुनिया ( मन्त्री-अणुव्रत समिति दिल्ली ) को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आल मिडिया कोन्सिल द्वारा शॉल उढाकर सांसद गीता जी ने तथा प्रतीक चिन्ह भेट किया और माननीय स्पीकर श्री रामनिवास जी गोयल नेडॉ.धनपत लुनिया के साथ इस सम्मान को स्वीकारते हुए उन्होने काउसिंल का आभार ज्ञापित किया तथा  इस सम्मान को कोरोना वारियरस् को समर्पित किया। मिडिया, पत्रकारिता, समाजसेवा, रंगमंच व चिकित्सा क्षेत्र के अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी य...

अणुव्रत क्रिएटिविटी कोन्टेस्ट कोरोनाकाल मे सकारात्मकता वर्धक उपक्रम

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : अणुव्रत विश्व भारती द्वारा वर्तमान पीढी में सकारात्मकता के साथ नैतिकमुल्यों के समावेश हेतु अणुव्रत क्रिएटिविटी कोन्टेस्ट के अंतर्गत " 'वर्तमान वैश्विक संकट-प्रभाव, समाधान और अवसर " विषय पर अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया जारहा है।अणुव्रत समिति दिल्ली के अध्यक्ष डॉ.पीसी जैन  के दिशा निर्देशन में दिल्ली के विभिन्न वर्गों के बच्चों तक इसे पहुँचा कर सकारात्मकता का प्रसार किया जा रहा है।वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री शान्तिलाल पटावरी पुरी शिद्धत से कार्यकर्ताओं में निरन्तर उत्साह का संचार कर रहे हैं। मन्त्री डॉ.कुसुम लुनिया ने बताया कि CBSE के दिल्ली मे 2113 स्कुलों मे समर्थ शिक्षा समिति दिल्ली के इक्कतीस स्कुलों के साथ कुछ और स्कुलों को भी ACC मेल भेज कर सम्पर्क साघने के प्रयास भी गतिमान है। इसके पोस्टरस् को देख कर महासभा के पूर्व मुख्य न्यासी श्री केएल जैन, उपाध्यक्ष श्री सुखराज सेठिया,दिल्ली सभा अध्यक्ष श्री जोधराज बैद ,ओसवाल समाज अध्यक्ष श्री बाबुलाल दुगड,शाहदरा सभा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंघी,टीपीएफ दिल्ली अध्यक्ष डा.कान्ति ...

नही थकेंगे, नही रुकेंगे,नही डरेंगे-राकेश टिकैत : मोदी जी मन की नही जन की बात करे

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : आज 20 दिसम्बर को सिंघु बॉर्डर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें राकेश टिकैत जी,दर्शनपाल, रलधु सिंह, सरजीत सिंह फूल सहित कई किसान नेताओ ने संबोधित किया भाकियू प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत जी ने कहा कि भाजपा ओछी हरकत कर रही है। किसानों के नाम अनुयायिओं को पैसे देकर रैली निकलवा रही है। किसानों को 50 लाख के मुचलके भरवा रही है। हम इससे डरने वाले नही है।आगे निम्न कार्यक्रम होंगे 1-21से 23 तारीख तक सभी धरणो पर 11 किसान एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे। 2- 23 दिसम्बर को किसान दिवस पर देश के किसान दोपहर का भोजन नही बनायेगे। 3- 25 दिसम्बर को भाकियू कार्यकर्ता भाजपा नेताओं को ज्ञापन देकर जबाब लगे। 26 दिसम्बर को मोदी सरकार के घटक दलों को ज्ञापन देकर कानून वापसी की मांग करेंगे। 4- 26 से 27 दिसम्बर को हरियाणा के टोल प्लाजा फ्री करेंगे। 5- कल से अडानी के सभी खाद्य उत्पाद जैसे फॉर्च्यूनर का आटा,तेल,रिफाइंड आदि का किसान बहिष्कार करेंगे। 6-27 दिसम्बर को मोदी जी की मन की बात के समय किसान देश भर में थाली ,ताली के शोर में उनकी आवाज को दबा देगे। आगे की रणनीति इसके बाद मीटिग में  तय ...