Posts

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया ने किया होटल हाउसकीपिंग ऑपरेशंस एंड मैनेजमेंट' का चौथा संस्करण लॉन्च

Image
होटल हाउसकीपिंग पर गाइडबुक भी हुई लांच  सुनील मिश्रा नई दिल्ली : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया द्वारा प्रकाशित 'होटल हाउसकीपिंग ऑपरेशंस एंड मैनेजमेंट' का चौथा संस्करण लॉन्च किया। यह आयोजन प्रोफेशनल हाउसकीपर्स एसोसिएशन की 8वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया।  लेखक जी रघुबलन और स्मृति रघुबलन द्वारा तैयार की गई इस गाइड बुक में होटल हाउसकीपिंग से संबंधित हर पहलू के बारे में जानकारी मिलती है। गाइड बुक में होटल प्रबंधन में स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रम, हाउसकीपिंग में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम और आवास संचालन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करने वाले छात्रों को पूरी जानकारी मिलती है। गाइड बुक के विमोचन अवसर पर पुस्तक के सह लेखकों ने बताया कि कैसे यह पुस्तक उपयोगी साबित होगी। इस अवसर पर जयश्री नागराज, विक्रम कोटा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

आध्यात्म और राष्ट्रीयता का प्रतीक है नया संसद भवन: विहिप

Image
सुनील मिश्रा नयी दिल्ली। 28 मई, 2023। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्री मिलिंद परांदे ने आज कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के लोगों की अंतर्निहित एकता, परंपरा, संस्कृति, जीवन मूल्य (मूल्यों) को दर्शाता एक महान आयोजन है। आज भारत के लिए एक महत्वपूर्ण तारीख है जब हमारे प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया है। यह समर्पण कार्यक्रम तमिझागम के 21 अधीमों द्वारा सेंगोल को सौंपे जाने से किया गया था। अधीनम शैव सिद्धांतम मठों के प्रमुख हैं जिनकी स्थापना 1000 साल पहले पूरे तमिलनाडु में शिव मंदिरों और धर्मग्रंथों के प्रचार और सुरक्षा के लिए की गई थी। सेंगोल, एक राजा के धर्मी शासन, उसके राज्य के न्यायपूर्ण शासन और उसके लोगों के कल्याण का प्रतीक है और विभिन्न तमिल साहित्य में इसे सुशासन के सबसे महत्वपूर्ण लेख के रूप में दर्शाया गया है। आम तौर पर एक संत सेंगोल को राज्य के नए शासक को सौंपते हैं, पवित्र भजनों के साथ आशीर्वाद देते हैं और उनसे तमिल में "सेंगोल वझुवमल अतची पुरिया वेंडुम" कहते हैं, जिसका अर्थ है, "सेंगोल को गिराए ...

गोवा में होनेवाली ‘सी-20 परिषद’ की जानकारी पुस्तिका का मुख्यमंत्री प्रमोद सावंतके हाथों से प्रकाशन !

Image
        सुनील मिश्रा नई दिल्ली : 7  मई को वास्को ,  गोवा में पहली बार हो रही ‘सी -20  परिषद’ की जानकारी पुस्तिका  (Information Booklet )  का गोवा राज्य के मुख्यमंत्री श्री .  प्रमोद सावंत के हाथों पणजी में उनके शासकीय निवासस्थान पर प्रकाशन किया गया । इस अवसर पर ‘महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय’ के शोधन समन्वयक श्रीमती श्वेता ,  डॉ . ( श्रीमती )  अमृता देशमाने एवं व्यावसायिक श्री .  नारायण नाडकर्णी उपस्थित थे ।        मुख्यमंत्री के पणजी स्थित शासकीय निवासस्थान पर आंतरराष्ट्रीय ‘जी -20’ के लिए स्वतंत्र कक्ष तैयार किया गया है । इस कक्ष में ही ‘सी -20  परिषद’ की जानकारी पुस्तिका का प्रकाशन किया गया । इस ‘सी -20  परिषद’ का आयोजन गोवा सरकार , ‘ महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय’ , ‘ इंटरनैशनल सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज’ एवं ‘भारतीय विद्या भवन ,  नई दिल्ली’ इन संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से हो रहा है ।  27  मई को ‘विविधता ,  सर्वसमावेशकता एवं परस्पर आदर’ इस विषय पर ‘सी -20...

कबाड़ माफिया स्क्रेपिंग पॉलिसी घोटाले मे आम आदमी सेना की शिकायत पर विजीलेंस विभाग ने मांगे सबूत

सुनील मिश्रा नई दिल्ली: डीजल-पेट्रोल के 10-15 साल पुराने वाहनों की स्क्रेपिंग पॉलिसी के तहत दिल्ली में परिवहन विभाग और कबाड़ माफिया के किए गए एक घोटाले का सच एक संस्था (आम आदमी सेना) ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर उजागर किया था। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार ने सारे दस्तावेजों के साथ जाचं करने की मांग के तहत एलजी, एनआईए, सीबीआई और क्राइम ब्रांच को भी शिकायत देने की भी बात प्रेसवार्ता के दौरान कही थी। अखबारों में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए एक शिकायत दिल्ली सरकार के विजीलेंस विभाग में दर्ज कराई गई, जिस पर ही संज्ञान लेते हुए विजीलेंस विभाग ने शिकायतकर्ता से आरोप सिद्ध करने के लिए सबूत मांगे हैं।  यह शिकायत जहांगीर पुरी के युगांक जो आम आदमी सेना दिल्ली प्रदेश का कार्यकता है उस ने परिवहन विभाग आयुक्त पर एक कंपनी का पक्ष लेने का कहते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विजीलेंस विभाग दिल्ली के पास दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विजीलेंस विभाग ने उनसे अपने आरोपों को सिद्ध करने के लिए कोई सबूत प्रदान करने अनुरोध किया है। विजीलेंस सेक्शन अफसर नीलम ने शिकायतकर्ता क...

नेशनल वाटर अवार्ड्स 2022 में बिहार को तीसरा स्थान, राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना गर्व की बात: संजय कुमार झा

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से नेशनल वाटर अवार्ड्स 2022 में सर्वोत्तम राज्यों की श्रेणी में बिहार को तीसरे स्थान पर रखा गया है।  बिहार सरकार के जल संरक्षण और जल संसाधन विभाग के प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए उत्तम कार्यों और प्रयासों को इस पुरस्कार के जरिये राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।  बिहार सरकार के जल संसाधन तथा सूचना और जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने बिहार को शीर्ष तीन राज्यों में शामिल किये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार मिलना बिहार के लिए गर्व की बात है। मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में जल संसाधन विभाग योगदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि, व्यापक सोच और सटीक मार्गदर्शन में शुरू हुए 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के प्रमुख अवयवों के अंतर्गत महत्वाकांक्षी गंगा जल आपूर्ति योजना की शुरुआत हुई। यह देश की पहली योजना है जिसमें गंगा नदी की बाढ़ के पानी को मॉनसून अवधि में लिफ्ट कर कुल 151 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिये दक्षिण बिहार के जलसंकट वाले प्रमुख शहरों...

राष्ट्रनिर्माण और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में इनोवेटिव इंडिया' समिट - 2023’ की महत्वपूर्ण भूमिका- विजय संपला

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :  भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने मे समिट इंडिया ने ‘इनोवेटिव इंडिया समिट - 2023’ के पहले संस्करण का आयोजन किया। इसका उद्देश्य देश में सर्वोच्च वैचारिक नेतृत्वकर्ताओं और उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करना था। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में 16 मई, 2023 को किया गया। श्री विजय संपला, माननीय चेयरमैन, नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा ‘‘इनोवेशन राष्ट्रनिर्माण और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  देश के युवाओं ने भारत को स्टार्टअप्स के मामले में अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश बना दिया है। इनोवेटिव इंडिया समिट 2023 में अनेक प्रतिष्ठित वक्ताओं, जैसे प्रोफेसर श्रीधर श्रीवास्तव, ज्वाईंट डायरेक्टर, एनसीईआरटी; डॉ. बुद्धा चंद्रशेखर, चीफ को-ऑर्डिनेटिंग ऑफिसर, एआईसीटीई के साथ अनेक मंत्रालयों, दूतावासों, फेडरेशंस? कोऑपरेटिव सोसायटीज़, एनजीओ और स्टार्ट-अप्स के प्रतिनिधि शामिल थे। साथ ही विभिन्न देशों के कॉन्सुलेट जनरल जैसे हायती के माननीय कॉन्सुलेट जनरल, श्री संजीव ऐरेन; रि...

गोवा में पहली बार ‘सी 20 परिषद’ का आयोजन

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : भारत की अध्यक्षता में G20, इस 20 देशों के समूह के अंतर्गत C20 अर्थात  ‘सिविल 20’ (C20) यह सं:लग्न गुट निर्माण किया गया है । आनेवाली 27 मई को वास्को, गोवा में होनेवाली C20 परिषद गोवा सरकार सहित ‘महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय (गोवा)’, ‘इंटरनैशनल सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज’ एवं ‘भारतीय विद्या भवन (नई दिल्ली)’ इन संस्थाओं के नेतृत्व में होनेवाली है ।     इस C20 परिषद के अंतर्गत देशभर में आरोग्य, पर्यावरण, शिक्षा, तंत्रज्ञान, पारंपारिक कला, संस्कृति का जतन एवं  संवर्धन आदि 14 गुटो का क्रियान्वय किया गया है । इसमें ‘विविधता, सर्वसमावेशिता और आपसी सम्मान’ इस विषय पर गोवा की C20 परिषद होनेवाली है । प्रधानमंत्री  मा. नरेंद्र मोदी ने कहा है कि C20 परिषदों की नीतियां आध्यात्मिक दृष्टिकोण के आधार पर बनाई जाएं । भारत के C20 परिषदों के अध्यक्ष पद पर ‘माता अमृतानंदमयी मठ’की संस्थापिका परमपूज्य माता अमृतानंदमयी की नियुक्ति की गई है । गोवा में होनेवाली C20 परिषद में ‘विविधता, सर्वसमावेशिता और आपसी सम्मान’ इन विषयों पर देश-विदेशों के मान्यवर एवं ...