Posts

Showing posts from February, 2026

हिंदू श्री फाउंडेशन ने 2026–27 की कार्यकारिणी घोषित की, मंदिरों की स्वतंत्रता और सनातन कल्याण पर होगा जोर

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली, 15 फरवरी: हिंदू श्री फाउंडेशन ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित बैठक के दौरान वर्ष 2026–27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर फाउंडेशन ने मंदिरों की स्वतंत्रता, प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार तथा हिंदू समाज के समग्र कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक का औपचारिक उद्घाटन संस्थापक–संयोजक डॉ. कौशल कांत मिश्रा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि फाउंडेशन का मूल उद्देश्य सनातन विरासत की रक्षा, प्राचीन मंदिरों का संरक्षण तथा सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाना है। इस घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में श्री लक्ष्मी गोयल, डॉ. भूरेलाल और जस्टिस शिव कीर्ति सिंह शामिल हैं। वहीं मार्गदर्शक मंडल में श्री रामभद्राचार्य, कोच्चि के पूज्यनीय शंकराचार्य श्री विजेंद्र सरस्वती जी, श्री सुभाष कश्यप, श्री माखनलाल जी, श्री आमोद कंठ और श्री टी.आर. रमेश को स्थान दिया गया है। देश के जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शिव चौधरी को अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज गिरोला और वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय गोयल को महासचिव तथा डॉ. चितरंजन खेता...

हिंदु महासभा सम्मेलन समिति ने किया हिन्दू सम्मेलन का भव्य और सफल आयोजन

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली:  हिंदु महासभा सम्मेलन समिति, रघु नगर, दिल्ली द्वारा आयोजित हिंदू महासभा सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक बी एस गिरेवाल जी के निरंतर और अथक प्रयासों से कार्यक्रम अविस्मरणीय बन पाया। जिस कार्यक्रम की परिकल्पना गीरेवाल जी ने पंद्रह दिन पहले  हम सभी समिति के सदस्यों  से सांझा की थी उसको साकार करने और सफलता पूर्वक क्रियान्वित करने के लिए दिन रात उनकी मेहनत, सभी संतों और वक्ताओं को आमंत्रण से लेकर कार्यक्रम तक लाने का जिम्मा उन्होंने बत्राजी एवं राव जी और गिरीश जी के साथ-साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय और कार्यक्रम की सफलता में उनकी भूमिका उल्लेखनीय और अभूतभूर्व रही है। कार्यक्रम की अपेक्षित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता अभूतपूर्व कार्य रहा। जिसके लिए समिति ने योगेश भट्ट जी के अथक प्रयास सहयोग को भी सराहा। व्यवस्थाओ को निर्बाध उपलब्ध करवाने के लिए सभी महानुभवों का आभार आपके परोपकारी कदमों और सहायता से सभी कार्य बिना व्यवधान के संपन्न किए। इस सहयोग के लिए कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख भूमिका गीरेवाल ने अदा की । इस कार्यक्रम में सभी संतों...