Posts

राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड 2026 – सीज़न 3': विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और असाधारण योगदान का सम्मान

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली: 'शोथीम प्रोडक्शन' द्वारा आयोजित और प्रबंधित प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड 2026' का तीसरा सीज़न 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के होटल सम्राट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 'विमेंस फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया' (WFFI) इस भव्य कार्यक्रम का एसोसिएट पार्टनर था। अपने-अपने क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को पहचानने, उनकी सराहना करने और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस पुरस्कार समारोह में उद्यमिता, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा, कॉर्पोरेट प्रशिक्षण, मीडिया, फैशन, मनोरंजन और अन्य कई क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।  यह पुरस्कार समारोह उन उद्यमियों, पेशेवरों, NGO, समाज सेवकों, खिलाड़ियों, दूरदर्शी लोगों और ऐसे व्यक्तियों के समर्पण, उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने समाज में एक सार्थक बदलाव लाया है। विशिष्ट अतिथि और गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ...

15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) लेनदेनपर एमडीआर शुल्क स्थगित

Image
सुनील मिश्रा  नोएडा। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व अन्य व्यापारिक संगठनों के कड़े विरोध के बाद, 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर (MDR - मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसका व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा के चेयरमैन नरेश कुच्छल ने स्वागत किया है। इस बाबत एक वक्तव्य में श्री कुच्छल ने कहा कि प्रस्तावित शुल्क सरकार द्वारा 15 अक्टूबर 2026 से 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट (P2M) यूपीआई लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाने का प्रस्ताव था। इसके विरोध में व्यापारी लामबंद होकर कड़ा विरोध किया और ज्ञापन भी दिया। यूपीआई चार्ज के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने उत्तरप्रदेश के सभी जिलों से 8 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को विरोध पत्र भेजे थे। व्यापारियों की मांग को उचित मानते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्री...

संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने भव्य राम बारात का किया स्वागत, बारातियों को पहनाईं मोतियों की मालाएं

सुनील मिश्रा  नोएडा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ "संतुष्टि सेवा फाउंडेशन" ने नोएडा में निकाली गई भव्य श्रीराम बारात का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों बारातियों को मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के जलपान एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई और फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पोरवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम की बारात का स्वागत करना संस्था के लिए सौभाग्य की बात है। श्रीराम मित्र मंडल, सेक्टर-62 की राम बारात में यात्रा संयोजक की जिम्मेदारी निभाने के साथ "श्री सनातन धर्म रामलीला समिति" द्वारा आयोजित विशाल राम बारात का स्वागत करने का अवसर मिलना उनके एवं उनकी संस्था के लिए गर्व का विषय है।  इस सेवा कार्य में डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, सुरेंद्र गर्ग, उदय सिंह, अमन चौहान, विकास तिवारी, सरवन गुप्ता, मनमोहन पोरवाल, शशांक गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, शिवम पांडेय, वीरेश पाल, अनुज बासनी, मिथलेश सिंह, लव पोरवाल, मनोज यादव, विनोद शर्मा, कृष्णा साह मोहिन...

चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाने, अराजकता फैलाने वाले षड्यंत्रकारियों पर कानूनी कार्रवाई हो- जय भगवान गोयल

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली। आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट, ग्लोबल वैश्य फेडरेशन व अन्य हिन्दू संगठनों द्वारा हिन्दू महासभा भवन, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली पर धरना प्रदर्शन कर राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव के राक्ष्स रूपी पूतले जलाकर उनका पींड दान किया गया। धरना प्रदर्शन में आए सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से खुलेआम टी.वी. चैनलों, समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों के माध्यम से पूरे देश में देश की विरोधी पक्ष पार्टियों द्वारा ऐसा नेरेटिव बनाने का षड़यंत्र किया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने अपनी मानमानी करके लाखों बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के वोटर लिस्टों से नाम हटवाकर खुलेआम राष्ट्रद्रोह किया है और मोदी सरकार और भाजपा को भारी फायदा पहुंचाया है, जबकि सारा देश जानता है कि एसआईआर के माध्यम से वोट काटने और ज...

पोरवाल समाज सेवा समिति ने की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को"भारत रत्न" देने की मांग

Image
सुनील मिश्रा नोएडा:आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को पोरवाल समाज सेवा समित (रजि) दिल्ली की नोएडा मंडल की शाखा ने वैश्य समाज द्वारा जिला अधिकारी नोएडा के कार्यालय से चल कर सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा को मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार जी के समर्थन में एवं भारत रत्न देने की माँग को लेकर ज्ञापन दिया यह ज्ञापन पोरवाल समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय चेयरमैन  सुधीर चंद पोरवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज का नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी के साथ मिल कर दिया गया इस अवसर पर जय भगवान गोयल,सत्य नारायण गोयल, महेश बाबू गुप्ता बलराज गोयल,कनक लता पोरवाल,मनोज गुप्ता, डॉक्टर शैलेंद्र पोरवाल, संदीप पोरवाल,नवीन पोरवाल,  सुभाष पोरवाल, पप्पू पोरवाल, सुनील पोरवाल, राजीव पोरवाल, तरुण गुप्ता,मनोज गुप्ता एडवोकेट, पूनम गुप्ता एडवोकेट, डॉक्टर एस पी जैन,रोहतास गोयल, श्री भगवान अग्रवाल,अमिश राजवंशी, लक्ष्मी पोरवाल, सरोजनी पोरवाल, रागिनी पोरवाल, विनीता पोरवाल, मुकेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सुरेन्द्र गर्ग, धर्मवीर बंशल, हीरा लाल गुप्ता आदि सभी लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान...

सेक्टर 12 स्थित श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा आयोजित की शोभायात्रा

Image
श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा शोभा यात्रा सेक्टर 12 के आदर्श प्राथमिक विद्यालय से निकाली गई। इस शोभा यात्रा पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण समेत विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई। समिति के वरिष्ठ मुख्य संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, मुख्य संरक्षक शिव लाल सिंह, वरिष्ठ संरक्षक सुभाष चंद्र गोगना, नोफा के महासचिव सुरोजित दास गुप्ता, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, ललित अवाना, पुरूषोत्तम नागर, दयाशंकर पाण्डेय, एवरग्रीन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और भाजपा नेता पुनीत शुक्ला, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, डीडीआरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार, पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान खान, वरिष्ठ समाजसेवी विक्रम सेठी, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज बृजवासी और कांग्रेस नेता राहुल पांडेय समेत कई गण मान्य व्यक्तियों द्वारा झांकियों में विराजमान सभी पात्रों का यथोचित और भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा सेक्टर 12 के आदर्श प्राथमिक विद्यालय के रामलीला मैदान से निकाली गई। इसके बाद सेक्टर 12, सेक्टर 11, स्वामी फर्नीचर, सेक्टर 8, 9, बांस बल्ली, सेक्टर 19 टेलीफ...

जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था को सामाजिक कार्य सहभागिता पर मिला स्वच्छता सम्मान 2026

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली: गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र नोएडा में नव युवा ऊर्जा संस्था द्वारा स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था को उत्कृष्ट स्वच्छता सम्मान 2026 से नवाजा गया यह सम्मान उन्हें कार्यक्रम में अतिथि रहे सैमसंग इंडिया के EHS HEAD प्रवीण प्रकाश पांडेय ने दिया वहीं संस्था के सदस्य गोपाल गुप्ता ने बताया कि संस्था पिछले 6वर्षों से गौसेवा के साथ साथ अन्य विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों जैसे स्वच्छता,पर्यावरण,शिक्षा आदि में लगातार कार्य करती है। इस दौरान संस्था के सदस्य-:दीपांशु शर्मा(संस्थापक),गोपाल गुप्ता,आर्यन शुक्ला,हैप्पी पंडित,राहुल भारद्वाज,मनीष पांडेय,मनीष राणा,हर्ष नम्बरदार,तुषार गुप्ता,मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

श्री बजरंग रामलीला संचालिका समिति का हुआ भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम

Image
सुनील मिश्रा नोएडा : गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में सेक्टर-12 स्थित रामलीला मैदान में रविवार को श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा आगामी रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण की सुपुत्री शालिनी सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र, पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग,वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरे सिंह नागर, वरिष्ठ नेता सतेन्द्र शर्मा,वरिष्ठ नेता यतेद्र शर्मा, कांग्रेस नेता ललित अवाना, कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी, कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम नागर, कांग्रेस नेता संदीप सिसोदिया, कांग्रेस नेता राहुल पाण्डेय, कांग्रेस नोफा अध्यक्ष सुरोजीत दासगुप्ता, कांग्रेस नेता कैप्टन पीएस रावत, कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा, नोफा के महासचिव सुरोजीत दास गुप्ता, संकल्प इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष की रेखा गुप्ता, समाजसेवी नीता, अभिभावक संघ के महासचिव अरुणाचलम, संतुष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन, समजावादी पार्टी के नेता गौरव सिंघल, समाजसेवी विक्रम सेठी एवं श्री बजरंग रामल...

चार देशों में 1 million+ यूजर्स, महिलाओं की प्राइवेसी और क्रिएटर्स की कमाई पर जोर

Image
नई दिल्ली। महिलाओं की ऑनलाइन आजादी और डेटा सुरक्षा के साथ क्रिएटर्स को कमाई में हिस्सेदारी देने वाला भारतीय सोशल सुपर-ऐप ZKTOR दक्षिण एशिया में अपनी पकड़ बढ़ा रहा है। प्लेटफॉर्म से 1 million+ यूजर्स जुड़ चुके हैं। महिलाएं और Gen Z प्राइवेसी तथा अपनी पसंद की फीड से जुड़ रहे हैं, जबकि क्रिएटर्स अपने पेज, चैनल और कंटेंट का सेटअप मजबूत करने में जुटे हैं। Google Play Store की Top Free Social Apps सूची में पिछले कुछ महीनों से भारत में टॉप 100 और नेपाल, बांग्लादेश व श्रीलंका में टॉप 30 में इसकी लगातार मौजूदगी है। चार देशों में यह पहुंच उस मॉडल के साथ बढ़ी है जिसमें यूजर की पसंद, निजी डेटा की सुरक्षा और स्थानीय कमाई को एक साथ रखा गया है। नो-URL तकनीक और Privacy and Data Safety by Design से महिलाओं व Gen Z के बीच लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। फोटो-वीडियो स्क्रैपिंग से बचाव के साथ Zero Knowledge Server Architecture और मल्टी-लेयर एन्क्रिप्शन प्राइवेसी का तकनीकी आधार हैं। लोकल डेटा सेंटर संबंधित देश का डेटा वहीं रखने की व्यवस्था देते हैं। HOLA AI की वीडियो डिटेक्शन लेयर (VDL) असामाजिक...

बढ़ती खुदरा कीमतों पर लगाम की कवायद, नोएडा में ₹35 किलो प्याज की बिक्री शुरू

Image
सुनील मिश्रा  नोएडा। प्याज की बढ़ती खुदरा कीमतों से आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) ने नोएडा में बफर स्टॉक के प्याज की रियायती दर पर सीधी खुदरा बिक्री शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को प्याज ₹35 प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। NCCF के इस बाजार हस्तक्षेप का उद्देश्य प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय बाजार में कीमतों को नियंत्रित करने और उपभोक्ताओं को उचित दर पर प्याज उपलब्ध कराना है। उत्तर प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत नोएडा से की गई है। इसके तहत शहर के प्रमुख आवागमन केंद्रों, आवासीय इलाकों और व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों में NCCF की विशेष मोबाइल वैन पहुंचाई जा रही हैं। इन मोबाइल वैन के माध्यम से उपभोक्ताओं को सीधे रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है। NCCF की योजना नोएडा के साथ-साथ आसपास के प्रमुख क्षेत्रों तक भी मोबाइल वैन के माध्यम से पहुंच बनाने की है। इसके लिए सेक्टर-18, सेक्टर-62, नोएडा मोड़, सेक्टर-4, सेक्टर-9 और सेक्टर-15 सहित कई प्रमुख स्थानों को अभियान में शामिल किया जा रहा है।

UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस BRICS समिट में मल्टीपोलरिटी, UNSC सुधारों पर ज़ोर देंगे।

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली:  संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस सप्ताह भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे बहुध्रुवीयता के महत्व और वैश्विक संस्थानों में सुधार पर बोलेंगे। गुटेरेस इस बात पर प्रकाश डालेंगे कि वर्तमान परिस्थितियाँ 1945 की परिस्थितियों से भिन्न हैं। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य अधिकारियों से मिलने की संभावना है।

ब्रिक्स के वित्त प्रमुख भुगतान कनेक्टिविटी, आईएमएफ और विश्व बैंक सुधारों पर ज्यादा जोर

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली:  भारत वैश्विक वित्तीय प्रणाली में उभरते बाजार के रूप में अधिक प्रभाव डालना चाहता है, इसलिए ब्रिक्स के वित्त प्रमुख सीमा पार भुगतान में तेजी लाने, स्थानीय मुद्रा में निपटान और आईएमएफ-विश्व बैंक सुधारों पर जोर दे रहे हैं। ब्रिक्स देशों के भीतर सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय बहस अब अमेरिकी डॉलर के नाटकीय विकल्प के निर्माण के बारे में नहीं रह गई है। यह तेजी से कुछ कम भव्य लेकिन संभावित रूप से अधिक प्राप्त करने योग्य चीज़ के बारे में है: सीमाओं के पार धन के प्रवाह के बुनियादी ढांचे को बदलना, साथ ही वैश्विक वित्तीय प्रणाली को नियंत्रित करने वाली संस्थाओं में उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ी भूमिका की मांग करना। 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले मुंबई में हुई बैठक में, विस्तारित समूह के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक और अन्य बहुपक्षीय विकास संस्थानों में सुधारों का आह्वान किया, साथ ही अंतरसंचालनीय भुगतान प्रणालियों और व्यापार और निवेश में राष्ट्रीय मुद्...

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 24वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली: द्विपक्षीय संबंधों, पश्चिम एशिया और काला सागर संघर्षों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने वैश्विक संघर्षों और क्षेत्रीय स्थितियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कौशल गतिशीलता क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

INNOPROM India 2026: भारत-रूस इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन को मज़बूत करके 100+ कंपनियों और ऑर्गनाइज़ेशन को एकत्र करेगा

सुनील मिश्रा नई दिल्ली, 8 सितंबर, 2026: INNOPROM India 2026 का पहला एडिशन, जिसे रशियन फेडरेशन के इंडस्ट्री और ट्रेड मिनिस्ट्री और भारत सरकार के कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने ऑर्गनाइज़ किया है, जिसमें फॉर्मिका इवेंट रशियन साइड से ऑपरेटर के तौर पर करेगा और कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री (CII) 9-11 सितंबर, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा। INNOPROM बिज़नेस प्रोग्राम डायरेक्टर, एंटोन अत्राश्किन ने कहा कि INNOPROM India भारत और रूस की 100 से ज़्यादा कंपनियों और ऑर्गनाइज़ेशन को साथ लाने के साथ ही सरकारी रिप्रेज़ेंटेटिव, इंडस्ट्री लीडर, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर, इन्वेस्टर और इंडियन और रशियन इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम के दूसरे खास स्टेकहोल्डर भी दोनों देशों के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन के नए मौकों पर रोशनी डालेंगे।  एग्ज़िबिशन में 10 से ज़्यादा बिज़नेस प्रोग्राम इवेंट में 3000 से ज़्यादा विज़िटर आने की उम्मीद है। यह हिस्सा मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जी और मटीरियल, केमिकल इंडस्ट्री, डिजिटल टेक्नोलॉजी, एक्सट्रैक्टिव इंडस्ट्री, एनर्जी, ट्रांसप...

भारत विकास परिषद नोएडा ने धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव

Image
सुनील मिश्रा नोएडा : भारत विकास परिषद, नोएडा शाखा द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2026 को Chevron बैंक्वेट, दरबार हॉल, सेक्टर-51, नोएडा में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  माननीय सांसद महेश शर्मा गौतम बुद्ध नगर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, माननीय विमला वाथम पूर्व विधायक नोएडा , माननीय गोपाल अग्रवाल बीजेपी प्रवक्ता , संजय बाली सांसद प्रतिनिधि, अल्पेश गर्ग , परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. टीएन गोविल, श्री प्रताप मेहता, श्री मधुसूदन दादू, सीए महेश बाबू गुप्ता श्री एन के अग्रवाल, श्री राकेश कत्याल, श्री विपिन मल्हन माननीय अध्यक्ष NEA, माननीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल श्रीजी गौ सदन , पंकज जिंदल, देवेंद्र गंगल, डॉ. वी के गुप्ता श्री मनोज गोयल, सीए मुकेश सिंघल , अरविंद कुमार, डॉ. यतेंद्र राणा, सीए मनोज बंसल, ऐड. संतोष बंसल, सीए मनीष गुप्ता , सीए दीपक गुप्ता , सीए मुकेश गुप्ता आदि , श्रीमती लवली गुप्ता , सुधा भदौरिया , नेहा पारीक, मातृशक्ति एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के सा...

दिल्ली पुलिस हैडक्वार्टर मे हुई इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन मीटिंग

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली:  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 से पहले आज दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में एक इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन मीटिंग हुई। इसका मकसद अलग-अलग लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों (LEAs) के बीच को-ऑपरेशन और कोऑर्डिनेशन को मज़बूत करना और बिना किसी घटना के स्वतंत्रता दिवस समारोह सुनिश्चित करने से जुड़े मुद्दों पर बात करना था। मीटिंग की अध्यक्षता दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने की। इसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, और चंडीगढ़ (UT) के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सेंट्रल इंटेलिजेंस और एनफोर्समेंट एजेंसियों के सीनियर अधिकारी शामिल हुए।  मीटिंग में स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर, स्पेशल सेल, ट्रैफिक, प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीज़न, क्राइम, ट्रांसपोर्ट और इंटेलिजेंस), जॉइंट पुलिस कमिश्नर (रेंज, सिक्योरिटी, ट्रैफिक, IFSO, क्राइम और इंटेलिजेंस), और डिस्ट्रिक्ट, सिक्योरिटी, क्राइम, IGI एयरपोर्ट, रेलवे और मेट्रो के डिप्टी पुलिस कमिश्नर भी शामिल हुए। सीनियर अधिकारियों ने इ...

व्यापार बंधु समिति की बैठक मेंजनसुविधाओं, व्यापारिक एवं आधारभूत समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश

Image
सुनील मिश्रा नोएडा :  व्यापार बंधु समिति की महत्वपूर्ण मासिक बैठक शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ( सीडीओ) भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  अजीत कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर (प्रशासन)  अजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जनपद गौतम बुद्ध नगर (नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा) की जनसुविधाओं, व्यापारिक आवश्यकताओं तथा आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र, प्रभावी एवं स्थायी समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई के चेयरमैन  नरेश कुच्छल ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक एवं आर्थिक केंद्र है, जो निवेश, रोजगार सृजन एवं राजस्व वृद्धि में अग्रसर है लेकिन तीव्र शहरीकरण, बढ़ती जनसंख्या एवं औद्योगिक विस्तार के नागरिक सुविधाओं का समुचित विकास न होने के कारण व्यापारियों समस्याओं का...

न्यू अशोक नगर में गाड़ी चोरी, पर्स मोबाइल झपटमारी जैसी वारदातों पर लगा विराम

सुनील मिश्रा नई दिल्ली: न्यू अशोक नगर में बढ़ती हुई गाड़ियों की चोरी और मोबाइल, पर्स की झपटमारी जैसी घटनाओं पर काफी अंकुश लगता नज़र आ रहा है पिछले कुछ समय से चोरों के आतंक के माहौल से परेशान लोगों ने राहत की साँस ली है  बता दें बाइक एवं मोबाइल चोर की घटना को अंजाम दे रहे चोरो के मकसद को न्यू अशोक नगर थाना प्रभारी ने अपनी चुस्ती और मुस्तैदी से कांस्टेबल, बीट आफीसर टीम की चुस्त दुरुस्त तैनाती से अंकुश लगाया है  काफी समय से चोर साप्ताहिक मार्केट मे जनता की पॉकेट से मोबाइल पर्स और दुकान के आगे से बाइक चुरा लेते थे एचडीएफ बैंक के पास बाइक चोरी जैसी कई घटनाओं से पुलिस परेशान थी काफी शिकायतों के बाद थाना प्रभारी ने टीम की तैनाती बढ़ाई और गहन निगरानी के बाद  अब ऐसा लगता है कि पुलिस द्वारा पीड़ितों की शिकायत पर सघन और मुस्तैदी से पेट्रोलिंग अभियान चलाकर ऐसी वारदातों पर अंकुश लगा रही है और पीड़ित व्यक्तियों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों  द्वारा न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

भारत टेक्स 2026 का तीसरा दिन सस्टेनेबल टेक्सटाइल, सर्कुलरिटी, भविष्य के लिए तैयार स्किल्स और ग्लोबल ट्रेड को आगे बढ़ाएगा

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली, 16 जुलाई 2026: भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन पॉलिसी मेकर्स, राज्य सरकार के रिप्रेजेंटेटिव्स, इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन्स, ब्रांड्स, एकेडमिक इंस्टीट्यूशन्स और सस्टेनेबिलिटी एक्सपर्ट्स एक साथ आए, जिसमें सर्कुलरिटी, रिस्पॉन्सिबल सोर्सिंग, टेक्सटाइल फाइनेंसिंग, भविष्य के लिए तैयार स्किल्स, ग्लोबल ट्रेड और टेक्नोलॉजी-लेड ग्रोथ पर फोकस्ड चर्चा हुई। पैनल डिस्कशन्स, राउंडटेबल्स, वर्कशॉप्स, मास्टरक्लासेस और इंडस्ट्री इंटरैक्शन्स की एक सीरीज़ ने एक कॉम्पिटिटिव, इनक्लूसिव और एनवायरनमेंट के लिए रिस्पॉन्सिबल टेक्सटाइल सेक्टर बनाने के प्रैक्टिकल तरीकों पर रोशनी डाली। दिन का एक मुख्य आकर्षण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हिस्सा लेना था, जिन्होंने मध्य प्रदेश स्टेट पैवेलियन का दौरा किया और राज्य की टेक्सटाइल हेरिटेज, मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटीज़ और इन्वेस्टमेंट पोटेंशियल को दिखाने वाले रिप्रेजेंटेटिव्स के साथ बातचीत की। डॉ. मोहन यादव ने बाद में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश स्टेट सेशन में हिस्सा लिया।  सत्र म...

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला में 55-वर्षीय महिला की सफल सर्जरी के साथ पेट से दुर्लभ 14.5 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली, 17 जून, 2026:  फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला में सर्जिकल ओंकोलॉजी के डायरेक्टर डॉक्टर अर्चित पंडित और उनकी डॉक्टरों की टीम ने 55-वर्षीय महिला की 10 घंटे चली जटिल एवं चुनौतीपूर्ण सर्जरी कर 14.5 किलोग्राम वज़न का पेट का कैंसरग्रस्त ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है।  जो कि भारत में निकाले गए सबसे बड़े ट्यूमर में से है। ऐसे ट्यूमर अत्यंत दुर्लभ होते हैं, और पेट के इस प्रकार के ट्यूमर 1% से भी कम होते हैं तथा ये दुर्लभ किस्म के सारकोमा मामलों का मामूली हिस्सा होते हैं।मरीज कुलदीप कौर, जो कि पेशे से नर्स हैं, पिछले करीब चार वर्षों से सांस लेने में गंभीर परेशानी और चलने-फिरने में भी दिक्कत का सामना कर रही थीं, क्योंकि उनके पेट में तेजी से बढ़ रहे ट्यूमर ने उनकी मोबिलिटी के साथ-साथ लाइफ क्वालिटी को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया था। इस ट्यूमर के बड़े आकार तथा इसे हटाने की जटिल प्रक्रिया को देखते हुए, वह दिल्ली के कई अस्पतालों में इससे पहले उपचार कराने से इंकार करती आयी थीं। आखिरकार उन्होंने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला से संपर्क किया, जहां विस्तृत जां...