Posts

भारत के 4,50,000 हिन्दू मंदिरो एवं उनकी संपत्ति के अधिग्रहण कानून को तत्काल निरस्त किया जाए। - शिवओम मिश्रा- राष्ट्रीय अध्यक्ष - अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के शिव ओम मिश्रा- राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिया मन्जरी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता करके विरोध प्रकट किया और कहा कि सरकार हिन्दू धर्मस्थलों को, अन्य धार्मिक स्थालो की तरह स्वतंत्र करे और  साथ ही हिन्दुओं को सामान धार्मिक अधिकार प्रदान करे.  आज अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा द्वारा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष "मा. मुकेश विराट " के संयोजन मे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए "1951 के मंदिर अधिग्रहण के कानून को सरकार द्वारा निरस्त करने की मांग उठाई गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता " मा.जिया मंजरी "द्वारा इस विषय मे विशेष जानकारी देते हुवे बताया गया कि किस प्रकार सरकार "हिन्दू देवस्थानों "में सरकार अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही है। देवस्थानों  के सभी अधिकार संचित कर सुनियोजित ढंग से प्रशाशनिक दबाव बनाकर मंदिर ट्रस्ट में विधर्मियो व निजी व्यक्तियों की नियुक्ति  कर रही है l वंशानुगत पुजारियो को हटाकर बाहरी व्यक्तियों को मंदिर व्यवस्था मे अपने पक्षधरो की नियुक्ति कर रही है। किस प्र...

बुज़ुर्गो की देखभाल के लिए दिल्ली-एनसीआर मे "Elcare Carenting For Elders" ने किया अभियान तेज़

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में बुजुर्गों को  "Elcare Carenting For Elders" नाम की संस्था का सहयोग मिल रहा है मैसर्स क्लासिक केयर असिस्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संस्था जो चंडीगढ़ ट्राइसिटी में सफल प्रक्षेपण के बाद दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा में वृद्धों की देखभाल के लिए पौष्टिक, कुशल, लागत प्रभावी,  सुविधाजनक और स्थाई सेवाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित है एलकेयर सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों की एक टीम है.   संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या तथ्य और हेल्प एज इंडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में 10.4 करोड़ वरिष्ठ नागरिक हैं जिसमें 5.3 करोड़ महिलाएं हैं 5.1 करोड़ पुरुष हैं और वर्ष 2026 के अंत तक अनुमानित जनसंख्या बढ़कर ₹17.4 करोड़ हो जाएगी  एलकेयर न केवल हमारे बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधीआवश्यकताओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करता है जैसे नर्सिंग देखभाल, फिजियोथैरेपी, घर पर गहन चिकित्सा केंद्र, आईसीयू सेटअप विशेष, या बुढ़ापे/जरा चिकित्सा, देखभाल, परामर्श दवाओं की होम डिलीवरी, आज के साथ- साथ प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक और हमारे विभिन्न प्र...

श्रीनगर के लाल चौक पहुँचा अणुव्रत का संदेश -गोपेंद्र भट्ट-

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : अणुव्रत का संदेश अब देश के सबसे संवेदनशील श्रीनगर (कश्मीर ) के “लाल चौक तक पहुँच गया है। अणुव्रत दिल्ली की अग्रणी महिला नेत्री डॉ. कुसुम लुनिया ने अपने पति डॉ.धनपत एवं  के साथ श्रीनगर (कश्मीर ) के “लाल चौक पहुँच कर  स्थानीय बाशिंदों को अणुव्रत दर्शन की जानकारी दी।  वे स्थानीय नागरिकों   पंपोरा के मुश्ताक़ अहमद  और श्रीनगर के तारिक मुहमद और बिलाल मियाँ  आदि से मिलें और उन्हें अणुव्रत आचार संहिता, अणुव्रत पत्रिका व अणुव्रत आन्दोलन का परिचयात्मक फोल्डर भेंट किया। आचार्य तुलसी आचार्य महाप्रज्ञ और आचार्य महाश्रमण के सन्देशों को पढ़ सभी बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने खाड़ी में स्थाई शान्ति के लिए अणु व्रत के सिद्धांतों को प्रासंगिक बताया। सबने एक स्वर में अणुव्रत को अमन का पैगाम बताया।जनाब तारिक मुहमद ने कहा कि यहाँ उर्दु जबान तथा अंग्रेजी में अणुव्रत बुक और सामग्री जैन शिक्षण के लिए  बहुत उपयोगी साबित हों सकती हैं।

अणुव्रत समिति दिल्ली का शपथग्रहण समारोह 21 मार्च 2021 को सम्पन्न हुआ

Image
सुनील मिश्रा, नई दिल्ली :   अणुव्रत समिति दिल्ली ने वर्ष 2021-23 हेतु पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह ओसवाल समाज सामुदायिक भवन, विवेक विहार दिल्ली में आयोजित हुआ।समारोह का शुभारंभ अणुव्रत गीत के संगान से श्री धनपत नाहटा ,राजीव मेहनोत ,मनोज बरमेचा श्रीमती गुलाब भंसाली ,श्रीमती कल्पना सेठिया ने किया l  निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. पी सी जैन ने आचार संहिता का वाचन करवाया एवं सारगर्भित उद्बोधन दिया l मुख्य अतिथि श्री संजय गोयल पूर्व उपमहापोर ने अपनी राजनैतिक शुचिता का श्रेय अणुव्रत को दिया।  निवर्तमानअध्यक्ष डॉ.पी.सी. जैन ने वर्तमान अध्यक्ष के रूप मे श्री शांतिलाल पटावरी को एवं   अणुव्रत महासमिति के पूर्व अध्यक्ष श्री बाबूलाल  गोलछा ने पदाधिकारियों को पद वह गोपनीयता की शपथ दिलाई l अध्यक्ष श्री शांतिलाल  पटावरी ने कार्यकारिणी की घोषणा की एवं सभी सदस्यों को शपथ दिलाई l  नव मनोनीत अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मेनवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की l इस मौके पर जैन श्वेतांबरतेरापंथी सभा दिल्ली के उपाध्यक्ष श्...

राजस्थान संस्था संघ द्वारा डॉ.कुसुम लुनिया को साहित्यिक सम्मान से नवाजा गया!

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की फ़ेडरेशन राजस्थान संस्था संघ द्वारा नई दिल्ली के एन डीएमसी कन्वेन्शन सेंटर, कनाट प्लेस, नई दिल्ली में राजस्थान स्थापना दिवस के भव्य आयोजन मे संस्था के अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा श्रद्धेय शंकराचार्य जी और विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री पीपी चौधरी  वरिष्ठ नेता श्याम जाजू और उत्तरप्रदेश के मंत्री नन्द कुमार नन्दी ,नाईजीरिया के राजदूत एवं उत्तर दिल्ली के महापौर जयप्रकाश जेपी ने भाग लिया।संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न अग्रवाल ने बताया कि समारोह प्रमुखसमाजसेवी श्याम सुंदर अग्रवाल और राम कैलाश गुप्ता भी थे।संस्था के महामन्त्री के के नरेडा ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जिसमे साहित्य के क्षेत्र में बेजोड़ काम के लिए राजस्थान की बेटी डॉ.कुसुम लुनिया को शाल, पटका, गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह से मुख्य अतिथी ,विशिष्ट अतिथि, संस्था अध्यक्ष,डॉ. धनपत लुनिया व संयोजक द्वय द्वारा नवाजा गया। समारोह में स्वास्थ्य मन्त्रालय ...

दिल्ली स्टडी ग्रुप ने मनाई फ़ूलो और चन्दन की होली दिया संदेश : होली मनाओं - कोरोना भगाओ: डाॅ0 जौली

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली :   दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष डाॅ. विजय जौली की नेतृत्व में आज हिन्दुओं के लोकप्रिय ‘‘होली’’ त्योहार को नई दिल्ली स्थित अम्बापाली बिहार इम्पोरियम, कनाॅट प्लेस में हर्षोउल्लास से मनाया गया। प्रमुख गैर सरकारी संस्था दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के सदस्यों ने रासायनिक रंगों व पानी के बहिष्कार करने का आह्वान किया।  डाॅ. जौली के नेतृत्व में आज फूलों की होली व चंदन का टीका लगा कर रंगो व प्यार के प्रतीक तथा वसंत ऋतु के आगमन पर ‘‘होली’’ का त्योहार सादगी से मनाया गया। डाॅ. जौली ने इसके साथ बताया कि होली उत्सव सुरीनाम, गुयाना, फीजी, ट्रीनीडाॅड टोबैगो, दक्षिण अफ्रिका, मलेशिया, मौरिशियस, जमाईका, ब्रिटेन, कनाॅडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड व अमेरिका में भी भारतीय मूल के निवासियों द्वारा खुशी से मनाया जाता है!

असम राइफल्स के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किए गए वायरल वीडियो

Image
सुनील मिश्रा नई दिल्ली : प्रिय पत्रकार बंधुओ संबंधित विषय पर जो वार्ता की जा रही है यह सरकार या सेना के विरुद्ध नहीं है| अर्थात ये आपसे अनुरोध है कि इस खबर को सत्यता के आधार पर ही प्रकाशित किया जाए, असम राइफल्स जो कि देश का सबसे पुराना अर्ध सैनिक बल है परंतु दुर्भाग्य पूर्ण   बात यह है कि भारत सरकार द्वारा कभी भी बल के कार्यरत जवान और पूर्व सैनिकों के   हित में या व्यवस्था के हित में सही और स्पष्ट निर्णय नहीं लिए गए जिसके फलस्वरूप आज असमराइफल्स में  आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं और यह उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है| कि भारत  सरकार और गृह मंत्रालय को पता होने के बावजूद भी कोई उचित कार्रवाई ना करते हुए भ्रष्टाचार को पूरी तरह से छिपाने का प्रयास किया जाए,  असम राइफल्स के एक वरिष्ठ अधिकारी श्री ओम दत्त शर्मा जी  का एक वीडियो  आजकल सोशल मीडिया पर  चल रहा है जिसमें असम राइफल्स में 100 करोड़ से ज्यादा का भ्रष्टाचार होने की सूचना को सार्वजनिक किया गया है,  अथवा अधिकारी द्वारा बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार की शि...